प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। फाफामऊ के चंदापुर गांव में 23 मार्च को पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोर ढहने से चार मजदूरों की मौत और एक बालक समेत 17 लोग घायल हो गए थे। पुलिस अब तक पूर्व मंत्री अंसार अहमद समेत छह नामजद आरोपियों को जेल भेज चुकी है। लेकिन हादसे के एक सप्ताह बाद भी एक नामजद व पांच अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ नहीं हो सकी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश में हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।चंदापुर गांव में पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोर का भवन ढहने के बाद फाफामऊ थाने में हत्या समेत संगीन धाराओं में सात नामजद व पांच अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस व प्रशासन ने राहत व बचाव दल के साथ तीन दिन तक रेस्क्यू अभियान चलाया था। इसके साथ ही ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री अं...