कोल्ड स्टोर हादसे में अंसार का ड्राइवर गिरफ्तार
प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। फाफामऊ के चंदापुर गांव में सोमवार को हुए कोल्ड स्टोर हादसे के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बेटे व भतीजे के साथ पूर्व मंत्री को जेल भेजा था। वहीं, बुधवार को एक और नामजद आरोपी जावेद को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी जावेद पूर्व मंत्री का ड्राइवर बताया जा रहा है। पुलिस अब अन्य तीन नामजद व पांच अज्ञात आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों में दबिश देने में जुटी है।फाफामऊ के चंदापुर गांव में पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोर का भवन सोमवार दोपहर ढह गया था। मलबे की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गई, तो वहीं एक बालक समेत 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में हत्या समेत संगीन धाराओं में सात नामजद व पांच अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.