प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। चंदापुर गांव में सोमवार को कोल्ड स्टोर ढहने के मामले में पूर्व मंत्री अंसार अहमद समेत अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अमोनिया गैस का चेंबर फटने का जिक्र किया गया है। मुकदमा फाफामऊ थाने के एसएसआई एवं हल्का प्रभारी कम्बोद सिंह की तहरीर पर दर्ज हुआ है, जिसमें घटना की वजह का विस्तार से उल्लेख है।तहरीर के मुताबिक करीब 25 साल पहले बने कोल्ड स्टोर की लंबे समय से मरम्मत नहीं की गई। जर्जर भवन होने के बावजूद इसकी देखरेख के लिए कोई टेक्नीशियन भी नहीं रखा गया था। जबकि, मुनाफाखोरी के लिए क्षमता से अधिक आलू का भंडारण और जानबूझकर क्षमता से अधिक गैस छोड़ने का काम किया गया। इसके कारण भवन ढह गया। तहरीर में इस बात का भी जिक्र है कि कोल्ड स्टोर की देखरेख करने वालों को इस बात की जानकारी थी कि गैस चैंबर कभी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.