कन्नौज, मार्च 19 -- कन्नौज। सदर तहसील में कोल्ड स्टोरेज व्यवसाई की स्कूटी से पांच लाख की नगदी पार करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने छापामारी कर दबोच लिया। जबकि उनके दो साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस दौरान पुलिस ने चोरी की गई नगदी समेत एक बाइक भी बरामद की है। पकड़े गये आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बतादें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोचीपुर निवासी कोल्ड स्टोरेज व्यवसाई अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र अरूण कुमार पाण्डेय विगत 10 मार्च की दोपहर सरायमीरा आया था। जहां उसने भारती स्टेट बैंक से उसने पांच लाख की नगदी निकाली और नोटों से भरा थैला अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख कर सदर तहसील पहुंच गया। जहां वह अधिवक्ता से बात करने लगा। तभी स्कूटी की डिग्गी तोड़ कर चोरों ने पांच लाख की नगदी पार कर दी थी। घटना को लेकर उसने कोतवाली में मुकदम...