हाथरस, जुलाई 2 -- सासनी, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र एक किसान के साथ कोल्ड स्टोरेज में मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित किसान ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित किसान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मास्टर उर्फ रनवीर और उसके बेटे केशव ने उसका रोटावेटर घर से उठाकर वीर कोल्ड स्टोरेज में रख दिया था। जब किसान इस संबंध में जानकारी लेने कोल्ड स्टोरेज पहुंचा, तो वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर हुए मारपीट कर दी। किसान के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर कोल्ड स्टोरेज से बाहर भगा दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। सासनी कोत...