बदायूं, जून 17 -- बदायूं। कोल्ड स्टोरेज फर्म के व्यापार के लिए किसानों को अग्रिम भुगतान के नाम पर निकाले गए पांच लाख रुपये हड़पने, लेनदेन में गड़बड़ी करने और फर्म के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि धनराशि लेने के बाद न किसानों को भुगतान किया गया और न ही रकम फर्म के खाते में समायोजित की गई। सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा निवासी अनवर खान पुत्र स्व. शहजाद अली ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह ग्राम कटगांव, निकट सैदपुर, थाना वजीरगंज स्थित हिंदुस्तान कोल्ड स्टोरेज एंड एलाइड इंडस्ट्रीज में बदायूं नगर पालिका चेयरमैन फातिमा रजा और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में कार...