विकासनगर, अप्रैल 15 -- जौनसार बावर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं होने से स्थानीय किसानों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ती है। जिसके चलते उनकी फसलें या खराब होती हैं या फिर उन्हें अपनी फसलें कम कीमतों में बाजार में बेचना पड़ता है। किसानों की ओर से कई बार कोल्ड स्टोर स्थापित करने की मांग की गई है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया। बरसात में अक्सर क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बंद होने के कारण फसलें घर में ही खराब हो जाती हैं। किसान महावीर रावत, महाबल नेगी, नरेश रावत, सरदार सिंह, बहादुर सिंह, शूरवीर सिंह आदि का कहना है कि जनजाति क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं है, जबकि जौनसार बावर की आर्थिकी का मुख्य स्रोत कृषि है। यहां बड़ी संख्या में किसान हैं, जो अपनी नगदी फसलों को बेचने साहिया, विकासनगर, देहरादून, सहारनपुर आदि मंडियों में जाते है।...