बांका, दिसम्बर 19 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर में करीब छह दशक पूर्व बने कोल्ड स्टोरेज के दिन फिरने के आसार नजर आने लगे हैं। पिछले मंगलवार को कोल्ड स्टोरेज की जांच करने जिला सहकारिता पदाधिकारी जैनुल आबेदीन अंसारी अमरपुर आए थे। मालूम हो कि कोल्ड स्टोरेज के बंद होने के मामले को हिंदुस्तान अखबार ने कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया है। बोले बांका में भी इस खबर को "कोल्ड स्टोरेज का 57 वर्षों से निर्माण कार्य पूरा होने के इंतजार में किसान" शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग की नींद टूटी। इसके जीर्णोद्धार के लिए अब विभागीय अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। अधिकारियों के द्वारा जांच के क्रम में यह बात सामने आई कि इस कोल्ड स्टोरेज का निबंधन वर्ष 66 में हुआ था तथा निबंधन संख्या 94 है। वर्ष 67 में समिति ने नौ हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.