फिरोजाबाद, मार्च 23 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में रविवार रात कोल्ड स्टोर में आलू रखकर वापस लौट रहे किसान की अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं दूसरी घटना थाना नगला सिंघी क्षेत्र में वाहन के रौंदने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना अरांव के खैरिया मुसादपुर निवासी 34 वर्षीय हरिओम पुत्र रघुवीर सिंह किसान थे। वह तीन भाईयों में सबसे बड़े थे। रविवार शाम वह गांव के ही ट्रैक्टर चालक के साथ आलू लेकर सिरसागंज मंडी आए थे। मंडी में आलू उतारने के बाद वह घर वापस लौट रहे थे। गुंजन चौक के पास ट्रैक्टर-ट्राली रोककर वह सड़क के दूसरी ओर दुकान पर सामान लेने गए थे। वापस लौटते समय वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.