हमीरपुर, मई 29 -- हमीरपुर। कुरारा थानाक्षेत्र के एक ग्रामीण की कानपुर में तेरह दिन तक चले इलाज के बाद मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने सौतेली बहन-बहनोई पर कोल्ड ड्रिक में जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। सरसई गांव निवासी ब्रजेश पुत्र राजाराम ने तहरीर देकर बताया कि 15 मई को उसके पिता राजाराम (69) अपने भाई रामगुलाम की दुकान में गुटखा लेने गए थे। जहां से वापस आकर बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्होंने बताया कि बहनोई ओमनरायन व बहन गोमती निवासी परास घर आ रही थी। यह भी पढ़ें- पिटाई से घायल पत्नी की मौत,जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप रास्ते में ओमनरायन ने उससे कहा कि पिता जी गर्मी है ठंडा पी लीजिए और जिद करके उसे कोल्ड ड्रिक पिला दी। जिसके बाद से उसकी तबियत खराब हो गई। जिसके बाद व...