बुलंदशहर, जून 1 -- थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को कोल्ड ड्रिंक को लेकर हुए विवाद में फरसे से हमला कर एक युवक का हाथ काटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरसेना में अमित पुत्र धर्मा की कोल्ड ड्रिंक के रुपए देने को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पक्ष ने शुक्रवार की देर रात अमित के घर में घुसकर जानलेवा हमला बोल दिया था। इस हमले में अमित के पिता धर्मा के फरसा लगने से हाथ कट गया था। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार करते हुए बाजू को जोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक फिलहाल पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू म...