कन्नौज, अगस्त 22 -- इंदरगढ़। लोगों को बातचीत में फंसाकर विश्वास जीतना और फिर कोल्ड ड्रिंक, पानी या बिस्कुट में नशीली गोलियां मिलाकर बेहोश करने वाले अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह एंड्रायड मोबाइल, 17,500 रुपये नकद, नशीली गोलियां, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, पीली धातु की अंगूठी, तमंचा-कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात तिर्वा-बेला रोड स्थित हरेईपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान हरेईपुर की ओर से बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक फिसल गई। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर फायरिंग कर ...