कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर मोबाइल पर्स छीना
बरेली, मई 15 -- आंवला। आंवला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया और दो लोग युवक का मोबाइल और पर्स छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।गांव रसूलपुर मजरा रामनगर निवासी भूप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र सुमित कुमार बाहर रहकर मजदूरी करता है। वह रेलवे स्टेशन रेवती पर गया था। गांव के अड्डे से मऊचंदपुर के लोग उसके साथ टेंपो में बैठकर आए, रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पीने को दिया, कोल्ड ड्रिंक पीकर वह बेहोश हो गया। आरोप है कि उसका मोबाइल और पर्स छीन लिया, उसे बेहोशी की हालत में रेवती मोड़ पर यात्री शेड पर डालकर चले गए। भूप सिंह ने बताया कि उनके पुत्र सुमित कुमार को तीन दिन के बाद होश आया और वह घर पहुंचा। उसने अपने परिवार वालों को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़ित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.