देहरादून, सितम्बर 20 -- विवाहित महिला ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपी पर केस दर्ज कराया है। राजपुर थाना पुलिस ने मामले में जीरो केस दर्ज कर जांच मसूरी भेज दी है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के मुताबिक पीड़िता ने कहा कि उसकी मुलाकात जनवरी 2023 में एक मोबाइल दुकान पर दानिश नाम के युवक से हुई थी। आरोप है कि मार्च 2023 में दानिश ने महिला को धोखे से एक होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर किमाड़ी, मसूरी और विकासनगर के अलग-अलग होटलों में ले जाकर शोषण करता रहा। आरोपी ने ब्लैकमेल कर महिला के सोने के जेवर बिकवा दिए, ऑनलाइन पैसे ऐंठे और...