वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोल्ड ड्रिंक में नशीला प्रदार्थ खिलाकर बदमाश कार लेकर फरार हो गए। सिंधोरा थाने के हीरामनपुर निवासी पीड़ित चंदन पाठक ने सोमवार को भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित टैक्सी चलाता है। 14 फरवरी को सुबह 10 बजे दो यात्री आए और वाहन बुक कराया। यात्रियों को सारनाथ, दुर्गाकुंड, मानस मंदिर घूमाने के बाद कीनाराम मंदिर के पास पहुंचे। यहां दोनों ने बीयर मंगवाई। चालक को भी पिलाने लगे लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद चंदन बेहोश हो गया। होश आने पर देखा कार गायब थी। यात्रियों का भी पता नहीं था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...