कोल्ड ड्रिंक दुकान में अवैध शराब का भंडाफोड़, कारोबारी गिरफ्तार
जामताड़ा, मई 15 -- फतेहपुर,प्रतिनिधि। एसपी शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फतेहपुर पुलिस ने बेलबोरोई गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने विश्वजीत गोराई की कोल्ड ड्रिंक दुकान में छापेमारी की। जहां से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब एवं बीयर बरामद हुई। वहीं जांच के दौरान आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके से पुलिस ने अभियुक्त विश्वजीत गोराई को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में फतेहपुर थाना कांड संख्या- 15/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए धारा- 274/275/292 बीएनएस तथा 47(ए) झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.