कोल्ड ड्रिंक खरीदने दुकान पर पहुंचे युवक के साथ मारपीट
नोएडा, जून 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक खरीद रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पहले गाली गलौज की, विरोध करने पर बुरी तरह पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जवां गांव के रहने वाले प्रशांत ने पुलिस को बताया कि वह आठ जून की शाम घर से कस्बे में एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक खरीदने गया था। जैसे ही वह दुकान पर पहुंचा तो सचिन, हर्षित, विराट और उनके दोस्तों ने उसे घेर लिया। यह भी पढ़ें- रास्ता रोककर युवक से मारपीट का आरोप इसके बाद सभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.