हाथरस, मार्च 27 -- - सासनी क्षेत्र के गांव बरसै में गोली मारकर हत्या की घटना पुलिस ने किया खुलासा हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बरसै में कोल्ड ड्रिंंक के रूपए मांगने पर युवक को गोली मारी गई थी। घायल युवक ने उपचार के दौरान आगरा में दम तोड़ा था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए इस घटना का खुलासा कर दिया।वीर सोलंकी पुत्र रामवीर सिंह निवासी बरसै ने 23 मार्च को कोतवाली सासनी में मुकदमा दर्ज करया था। घटना का खुलासा करते हुए शुक्रवार को थाना सासनी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट में वीर सोलंकी ने कहा था कि उसका भाई रजित सोलंकी अपनी दुकान पर बैठा था। तभी आरोपियों ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक ली। रूपए मांगने पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने पिस्टल से रजित के पेट में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घा...