मोतिहारी, दिसम्बर 22 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में ठंड का कहर थम नहीं रहा है। ठंड का सितम परवान पर है। कोल्ड डे की स्थिति बरकरार रहने से जिलेवासी कंपकंपा रहे हैं। चौथे दिन सोमवार को भी धूप नहीं निकली। लोग धूप के इंतजार में आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे। हालांकि दोपहर बाद करीब 2.30 बजे अपराह्न कुछ क्षण के लिए आसमान से बादलों की ओट से धूप की रोशनी दिखाई पड़ी, लेकिन वह अधिक देर तक टिक नहीं सकी। धूप नहीं निकलने से ठंड अधिक रहने से लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। घरों में अलाव जला लोग ठंड से राहत की जुगत में दिख रहे हैं। सुबह में छाया रहा घना कोहरा, बढ़ी परेशानी : सुबह में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से सड़कों पर सुबह में लोगों का आवागमन कम रहा। सड़क से गुजर रहे वाहन लाइट जला आ जा रहे थे। घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। क...