मुरादाबाद, जनवरी 1 -- मुरादाबाद। नववर्ष के पहले दिन धूप नहीं निकली। कोल्ड-डे के बीच लोगों ने नववर्ष का स्वागत किया। लोगों के जोश और जज्बे ने सर्दी को किनारे कर दिया। अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त रिकॉर्ड की गई। इससे पहले सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे और हवाओं के बीच हुई। ठंड के बीच गुरुवार को भी जिले में कोल्ड-डे की स्थिति रही। धूप नहीं निकलने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ लेकिन नव वर्ष के स्वागत के उत्साह में लोगों को कम परेशानी हुई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने आशंका जताई कि आने वाले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान काफी नीचे आ सकता है। मौसम वेधशाला प्रभारी डॉ. ...