कोल्ड चेन रूम का निरीक्षण, जर्जर भवन पर शासन को भेजेंगे प्रस्ताव
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 2 -- कायमगंज, संवाददाता। सीएचसी पहुंचे एडिशनल सीएमओ के साथ लखनऊ से आये महाप्रबंधक नियमित टीकाकरण ने कोल्ड चेन रूम का निरीक्षण कर वैक्सीन भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया। जर्जर भवन के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही। साथ ही एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडिशनल सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार यादव गुरुवार को महाप्रबंधक नियमित टीकाकरण डॉ. मनोज कुमार शुक्ला के साथ सीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले कोल्ड चेन रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन जर्जर मिलने पर उन्होंने इसके निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कोल्ड चेन रूम में रखे वैक्सीन फ्रीजर का तापमान जांचा और वैक्सीनेशन किट सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। सभी व्यवस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.