बलिया, अप्रैल 2 -- बलिया। कोल्डड्रिंक खरीदने चट्ट पर गये एक युवक को बुधवार को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरी निवासी विनायक सिंह ने पुलिस को बताया है कि मेरा चचेरा भाई शुभम मठिया चट्टी पर पेय पदार्थ खरीदने गया था। इसी बीच वहां पर पहुंचे बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद निवासी विपुल सिंह, विक्रांत सिंह, राकेश सिंह और रोशन गाली-गलौज करने लगे। आरोप लगाया है कि विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडा आदि से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...