कोल्डड्रिंक लेने गए युवक पर लाठी-डंडों से हमला, रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज, मई 31 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम अदमापुर में दुकान पर कोल्डड्रिंक लेने गए युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। घटना में कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम अदमापुर निवासी बलराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मई की रात करीब आठ बजे उनका भतीजा वीर सिंह गांव की एक दुकान पर कोल्डड्रिंक लेने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उससे अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वीर सिंह घायल हो गया।परिजनों के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.