मेरठ, सितम्बर 6 -- मेरठ निवासी एक पीड़िता ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पीड़िता ने अपने पति के फूफा पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे और और उसकी डेढ़ माह की पुत्री को गाड़ी से फेंककर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मेरठ जनपद के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि पिछले दो वर्ष से वह अपने पति के साथ पति के फूफा इमरान के घर पर रह रहे थे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर होने वाले पति को भेज दी फूफा पीड़िता पर गलत नजर रखता था। 28 अगस्त की सुबह वह अपने वह अपनी डेढ़ माह की पुत्री को लेकर हाप...