औरैया, फरवरी 24 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा स्थित एक स्कूल में मंगलवार सुबह कोल्डड्रिंक पीने के बाद कक्षा चार के दो छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों के पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अध्यापक तत्काल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार मढ़ेया निवासी अभय तथा घसारा निवासी जयंत सुबह स्कूल गए थे। इसी दौरान उन्होंने कोल्डड्रिंक पी ली, जिसके कुछ देर बाद ही दोनों के पेट में दर्द और बेचैनी शुरू हो गई। बच्चों की हालत बिगड़ती देख अध्यापक उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए। सीएचसी पर तैनात डॉ. गौरव ने प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टर के अनुसार संभवत: कोल्डड्रिंक के सेवन से फूड रिएक्शन होने के कारण बच्चों की ...