प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। किराने की दुकान पर कोल्डड्रिंक खरीदने के बहाने बाइक सवार दो युवक काउंटर में रखा महिला का पर्स निकालकर भाग निकले। पर्स में आठ हजार रुपये रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ के बाद आसपास के सीसीटीवी चेक किया। रानीगंज में ही जामताली रोड पर संदीप उमरवैश्य अपने घर में किराने की दुकान चलाता है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी डिंपल दुकान पर बैठी थी। तभी बाइक से पहुंचे दो युवक एक बोतल पानी लेने के बाद कोल्डड्रिंक मांगने लगे। डिंपल कोल्डड्रिंक लेने दुकान के अंदर गई तो युवक काउंटर में रखा उसका पर्स लेकर भाग निकले। पर्स में आठ हजार रुपये थे। युवकों के बाइक से भागते ही डिंपल बाहर निकलकर शोर मचाने लगी तो आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला से पूछताछ के बाद आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.