रांची, फरवरी 28 -- कोलोम्दा गांव में दो क्विंटल महुआ जावा जब्त होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान होटलों-ढाबों में औचक छापेमारी, कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला मुरहू, प्रतिनिधि। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मुरहू पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न होटलों और ढाबों में औचक छापेमारी की। यारियां ढाबा, बाबा द ढाबा, बिरसा लाइन होटल और साई लाइन होटल सहित कई प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी स्थान से आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। इसी दौरान पुलिस को कोलोम्दा गांव में अवैध शराब निर्माण की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर गांव के दो घरों में छापेमारी की गई, जहां...