रांची, मई 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कोलेबीरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के धुर्वा स्थित सरकारी आवास में घुसकर चोरों ने चोरी कर ली।Rs. चोरों ने आवास में घुसकर चार हजार रुपए की चोरी की। आवास में पड़े सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया। घटना 15 मई की है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब विधायक आवास में गहरी नींद में सो रहे थे। सुरक्षाकर्मी भी आवास में ही मौजूद थे। इस संबंध में मनी भूषण राव ने विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मनी भूषण ने पुलिस को बताया कि 15 मई की रात चार की संख्या में चोर कंटीली तार को काट कर दीवार फांद कर आवास में प्रवेश किए। घर के अंदर रखे पर्स से चार हजार रुपए निकाले। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर के सामानों को इधर-उधर फेंक दिया। इस बीच चोरों ने सीढ़ी रूम के दरवाजे...