सिमडेगा, अप्रैल 8 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में आंधी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इधर मंगलवार की रात हुई बारिश के बाद बुधवार की सुबह कोलेबिरा घाटी में एनएच जाम हो गया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस प्रशासन एवं अन्य ग्रामीणों के सहयोग से बुधवार की दोपहर तक यातायात सुविधा बहाल की गई। इधर देर शाम तक एक तरफ से वाहनों का परिचालन जारी रहा। वहीं बुधवार की दोपहर अघरमा और लसिया इलाके में जमकर बारिश हुई। वहीं भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को काफी नुकसान हुआ। वहीं, आम के टिकोले भी झड़ गए। अघरमा गांव निवासी किसान अफरोज खान और अफरोज आलम की 9 एकड़ में लगी खीरा की पूरी फसल नष्ट हो गई। मौके पर दोनों किसानों ने बताया की खीरा की खेती के उपज में अब तक करीब 3 लाख 50 हजार रुपये लग चुके हैं अगर ओलावृष्टि नहीं होती तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.