नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने आंध्र प्रदेश, केरल, उत्तराखंड और गुवाहाटी हाईकोर्ट में 12 अतिरिक्त जजों को स्थायी जज के तौर पर नियुक्त करने को मंज़ूरी दे दी है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना वाले कोलेजियम ने बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में पांच अतिरिक्त जजों को स्थायी तौर पर नियुक्त करने की मंज़ूरी दी गई है। इनमें अतिरिक्त जज महेश्वर राव कुंचेम, थूटा चंद्र धना सेकर, चल्ला गुणरंजन, अवधानम हरि हरनाध शर्मा, और डॉ. यादवल्ली लक्ष्मणा राव को स्थायी जज बनाया गया है। इसी तरह कोलेजियम ने केरल हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज पी. कृष्णा कुमार, के.वी. जयकुमार, मुरली कृष्णा एस., जोबिन सेबेस्टियन और पी.वी. बालकृष्णन को स्थायी जज के तौर पर नियुक्ति क...