रुद्रपुर, फरवरी 22 -- किच्छा, संवाददाता। कोली समाज के लोगों ने विधायक तिलकराज बेहड़ के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि विधायक ने कोली समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी कर समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। रविवार को बड़ी संख्या में कोली समाज के लोग डीडी चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने विधायक बेहड़ का पुतला आग के हवाले कर विरोध जताया। अखिल भारतीय कोली समाज के प्रदेश महामंत्री मुकेश कोली ने आरोप लगाया कि विधायक ने एक प्रेसवार्ता के दौरान रुद्रपुर के पूर्व मेयर पति सुरेश कोली पर टिप्पणी करते हुए पूरे कोली समाज को आहत किया है। कहा कि इस तरह की बयानबाजी से एससी समाज की लगातार अवहेलना हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि विधायक को सार्वजनिक रूप से कोली समाज से माफी मांगनी चाहिए। यदि माफी नहीं मांगी गई तो समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.