कोलीढेक झील में सुविधा बढ़ाने की मांग
चम्पावत, अप्रैल 20 -- जगदीश, लोहाघाट। व्यापार संघ ने कोली ढेक झील में सुविधा बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात की। मंडल संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने खतरा बने देवदार के सूखे पेड़ों का निस्तारण, झील के चारों ओर रिंग रोड बनाने, लाइटिंग, बैंच, सड़क और कैंटीन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। डीएम मनीष कुमार ने शीघ्र सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। यहां जिला उपाध्यक्ष कीर्ति बगौली, नगर उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, महामंत्री विवेक ओली और बृजेश माहरा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- ढुंगाजोशी में बनेगा शौचालय और स्नानागार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.