देवघर, जनवरी 24 -- चितरा,प्रतिनिधि। बसंत पंचमी के अवसर पर कोलियरी क्षेत्र में विद्या, बुद्धि और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ धूमधाम से की गई। क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों, विभिन्न विद्यालयों, कोचिंग सेंटर सहित क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा भक्ति के साथ मां की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प, अक्षत, धूप-दीप अर्पित कर ज्ञान, विवेक और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशेष रूप से क्षेत्र के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय चितरा, राजकीयकृत मध्य विद्यालय चितरा, बाल विद्या मंदिर विद्यालय चितरा एवं आर्या पब्लिक स्कूल जमनीटांड़ में भव्य तरीके से सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसरों में आकर्षक पंडाल सजाए गए थे, जहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.