बोकारो, मार्च 10 -- फुसरो, प्रतिनिधि। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी की बैठक सोमवार को की गई। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया। संगठनात्मक तथा सदस्यता विस्तार से लेकर कामगारों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वहीं आगामी 14 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की बात कही गई। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यसमिति सदस्य सह पेंशन सेल सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि कामगारों की उनका हर हक अधिकार दिलाने का काम किया जायेगा। क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। शाहनवाज खान, प्रतोष कुमार राय, सुबीर मुखर्जी, फूलचंद किस्कू, भुनेश्वर, संदीप ओरांव, प्रेमलता देवी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, ज्योति कुमारी, सीमा कुमारी, निरा देवी, ...