रामगढ़, जून 29 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल की माइनस टाइप कॉलोनियों में पिछले 15 दिनों से पानी की घोर किल्लत है। इस गंभीर समस्या को लेकर सयाल का संयुक्त मोर्चा आंदोलन की राह पकड़ चुके हैं। प्रबंधन को 7 दिनों की मोहलत दी गई है। अन्यथा जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी गई है। यह निर्णय सोमवार को सयाल कैंटीन में संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक में लिया गया। बैठक में कॉलोनियों में पानी की बदहाल व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया गया। कहा गया कि सीसीएल अपने क्षेत्र में करोड़ों खर्च के बाद भी लोगों को शुद्ध पेयजल देने में सक्षम नहीं है। ऐसे में लोगों के समक्ष पानी के लिए सड़क पर उतरने के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से सयाल की एक ही दुर्गति पानी के मामले में चल रही है। पर बिडम्बना है कि 20 वर्ष पूर्व जितनी बुरी स्थिति थी आज भी...