कोलाही में 122 मरीजों का किया गया परीक्षण
मिर्जापुर, मई 26 -- जिगना। क्षेत्र अंतर्गत कोलाही ग्राम स्थित पंचायत भवन पर मंगलवार को जिला अस्पताल की ओर से नि:शुल्क एक्स-रे एवं स्वास्थ्य शिविर में 122 मरीजों का परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परामर्श के साथ ही नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराया गया। साथ ही 11 लोगों का एक्सरे कर टीबी व अन्य बीमारियों की जांच की गई। मंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों की टीम एवं पीएचसी सर्रोई के चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श दिया। रोगों के उपचार एवं बचाव की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों के प्रति जागरूक रहने की सलाह भी दी। प्रधान सरिता यादव ने कहा कि ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की। पूरे शिविर के दौरान डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों को बेहतर सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.