कटिहार, जनवरी 7 -- कटिहार कोढ़ा प्रखंड के राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय कोलासी परिसर में करीब 30.48 लाख रुपये की लागत से निर्मित सौर ऊर्जा चालित शुद्ध पेयजल योजना वर्षों से बंद पड़ी हुई है। योजना के बंद होने का मुख्य कारण भवन के ऊपर लगे सोलर प्लेट की चोरों द्वारा चोरी कर लिया जाना बताया जा रहा है। बताया जाता है कि इस सौर ऊर्जा चालित पंप का शुभारंभ 15 मई 2015 को किया गया था। योजना के प्रारंभिक दो वर्षों तक विद्यालय सहित आसपास के ग्रामीणों को इससे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाता रहा, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। लेकिन सोलर प्लेट की चोरी के बाद यह पंप पूरी तरह से ठप हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस सौर पंप से महज लगभग 10 मीटर की दूरी पर ही बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना के तहत जलमीनार का निर्माण कराया गया है। इसके बावजूद बंद पड...