रांची, अप्रैल 2 -- रांची। कोलफील्ड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सीसीएल सीएमडी निलेंदू कुमार सिंह से मुलाकात की। बैठक में मजदूरों की समस्याओं, विशेषकर दवाओं की उपलब्धता और क्वार्टर मरम्मत के भुगतान पर विस्तृत चर्चा की गई। केंद्रीय सचिव जगरनाथ साहू ने बताया कि सीएमडी ने अमृत फार्मा के माध्यम से दवाएं उपलब्ध कराने सहित अन्य लंबित मांगों पर त्वरित कार्रवाई का सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस दौरान सहायक महामंत्री चंद्रेश्वर सिंह व उदय कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...