चक्रधरपुर, फरवरी 28 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर प्रखंड के कोलपोटका पंचायत के विभिन्न गांवों में बीती रात जंगली हाथी के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। बीते गुरुवार की रात धानापाली गांव में करीबन 35 की संख्या में आए जंगली हाथियों ने 4 लोगों के घरों को तोड़ दिया। साथ ही करीब 5 एकड़ जमीन पर उगाई गई सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक रात में 8 बजे के बाद हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर अलग-अलग गुटों में बंट कर गांव के विभिन्न टोलों में फैल गया। उसके बाद हाथियों ने बसंत महतो, देवनाथ महतो, रमेश चंद्र महतो, रोपना महतो, संजय महतो, मुथू महतो, गोविंद महतो, राजेश महतो, नरेश महतो, गोपाल महतो, छुटू महतो, आशा महतो और नितेश महतो के खेतों में सब्जियों की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथियों ने पटवन के लिए मशीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.