किशनगंज, जून 15 -- पोठिया निज संवाददाता रविवार को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के कोलथा नहर के पास मिले युवती के शव की पुलिस ने पहचान कर ली है।शव की पहचान रविवार की रात्रि को की गई है।शव की पहचान भोटाथाना पंचायत के वार्ड संख्या 12 महातगछ गांव के शबाना 18 वर्ष के रूप में की गई है।शव की पहचान मृतका के पिता मकतूब हुसैन ने की है।मामले में मृतका के पिता मकतूब हुसैन के बयान पर पहाड़कट्टा थाना में नौ लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।मृतका का घर घटना स्थल से पांच किमी की दूरी पर है। मृतका शबाना दूसरे नंबर पर मकतूब हुसैन की पुत्री थी।मृतका यह भी पढ़ें- कोलथा में मिले युवती के शव की हुई पहचान के पिता ने पुलिस को बताया है की शबाना छह माह पहले अपने एक रिश्तेदार कोलथा गांव निवासी मंसूर के साथ घर से निकली थी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ...