फतेहपुर, जून 23 -- फतेहपुर, संवाददाता। असनी पुल पर वाहनों के संचालन को लेकर अभी वक्त लगेगा। कोलतार (डामर) की उपलब्धता नहीं होने से फिलहाल पुल के मरम्मत का काम अधर में है। कोलतार उपलब्ध होने पर ही पुल के संचालन की तिथि स्पष्ट होगी।

पुल का संचालन बंद असनी-गेंगासो गंगा पुल के बेहद जर्जर हो जाने के कारण करीब 11 माह पूर्व इसकी जांच करवाए जाने के बाद इसका संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। जिसके बाद वाहनों का आवागम वैकल्पिक मार्ग डलमऊ होते हुए कराया जा रहा था। पुल का संचालन शुरू कराए जाने के लिए एनएचएआई रायबरेली द्वारा लगातार तारीख दी जा रही थी, लेकिन पुल का संचालन शुरू नहीं कराया जा सका। गत माह तीन से 20 जून तक पुल का काम तेजी से पूरा करवाए जाने के लिए एनएचएआई द्वारा डायवर्जन लिया गया था। लेकिन समय सीमा समाप्त हो जाने के बावजूद इसका संचालन श...