कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा। थाना क्षेत्र के कोलटैक्स के समीप दो घरों में हुई चोरी की घटना मामले में एक संदिग्ध महिला को कोडरमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि चोरी गए सामान को भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- तिलैया थाना क्षेत्र में महिला और बच्चे ने दिनदहाड़े की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...