कोलकाता JU की दीवारों से मिटने लगी 'लेफ्ट की छाप', CM शुभेंदु अधिकारी के ऐक्शन का असर
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- CM Suvendu adhikari JU in Kolkata: कोलकाता की जाधवपुर यूनिवर्सिटी पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के ऐक्शन का असर दिखाई देने लगा है। वामपंथी नारों और राजनीतिक ग्रैफिटी से भरी यूनिवर्सिटी की दीवारों की पुताई शुरू हो गई है। शनिवार को छात्रों द्वारा बनाई गई इन ग्रैफिटी को हटाना शुरू कर दिया गया। बता दें, पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता की जाधवपुर यूनिवर्सिटी में वामपंथ की तरफ नजरें तरेरी रखी हैं। वामपंथी छात्रों को 'आजादी' वाले नारे लगाने को लेकर चेतावनी देने के बाद सीएम ने कहा था कि वह जाधवपुर यूनिवर्सिटी में ड्रोन के जरिए सर्विलांस करवाएंगे कि यहां कौन गांजा पीता है और क्या होता है। अब उनकी इस धमकी का असर दिखने लगा है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूनिवर्सिटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.