नई दिल्ली, फरवरी 14 -- शिलांग जाने वाली एक उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद विमान को शनिवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर पृथक क्षेत्र में ले जाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 7304 को बम से उड़ाने की धमकी वाला संदेश यात्रियों के विमान में सवार होने से पहले मिला। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह चालक दल के एक सदस्य को विमान के शौचालय के भीतर हाथ से लिखा एक नोट मिला, जिसमें कोलकाता से शिलांग जाने वाली उड़ान में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। प्रवक्ता ने कहा कि विमान की गहन तलाशी ली जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। प्रवक्ता के अनुसार, विमान को आइसोलेशन बे (पृथक क्षेत्र) में स्थानांतरित कर दिया गया है और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.