कोलकाता से पहली मालगाड़ी नेपाल के विराटनगर पहुंची
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- कोलकाता बंदरगाह से सीधे नेपाल के विराटनगर पहुंचने वाली पहली मालगाड़ी सोमवार को यहां पहुंची। इसके साथ ही भारत से नेपाल के पूर्वी सीमावर्ती शहर तक रेल मार्ग से माल ढुलाई सेवा की शुरुआत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि तीसरे देश से आयातित सरसों से भरे 40 कंटेनर लेकर यह मालगाड़ी विराटनगर शहर के बुधनगर स्थित एकीकृत जांच चौकी पहुंची। भारत-नेपाल के द्विपक्षीय व्यापार एवं पारगमन समझौते के तहत भारत ने नेपाल को तीसरे देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए अपने रेल, सड़क और जलमार्ग नेटवर्क का उपयोग करने की अनुमति दी।अधिकारियों ने बताया कि तीन वर्ष पहले रेल माल ढुलाई सेवा शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब कोई मालगाड़ी सीधे कोलकाता से विराटनगर पहुंची है। अब तक तीसरे देशों से आयातित सामान की रेल माल ढुलाई के लिए भारत-नेपाल सीमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.