धनबाद, सितम्बर 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। दुर्गा पूजा से लेकर छठ महापर्व तक ट्रेन में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने योग नगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच धनबाद होकर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की। ट्रेन दून एक्सप्रेस के रूट पर चलेगी।

विशेष ट्रेन का संचालन ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल 16 अक्तूबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार को ऋषिकेश और कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल 18 अक्तूबर से 22 नवंबर तक हर रविवार को कोलकाता से चलेगी। ट्रेन में जल्द बुकिंग शुरू होगी। ऋषिकेश से कोलकाता स्पेशल ऋषिकेश से रात 10.20 बजे खुलेगी। ट्रेन हरिद्वार होते हुए अगले दिन रात 11.25 बजे गोमो और रात 12.35 बजे धनबाद में रुकते हुए सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता से ऋषिकेश स्पेशल दोपहर 1.55 बजे कोलकाता से खुलेगी। ट्रेन रात 9.05 बजे धनबाद, रात 9.35 बजे गोमो में र...