नवादा, दिसम्बर 23 -- पकरीबरावां। निज संवाददाता पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव से राजेश कुमार को गिरफ्तार कर कोलकाता पुलिस अपने साथ ले गई है। पकरीबरावां पहुंचे कोलकाता के भवानीपुर थाना के सार्जेंट सोमन दास ने बताया कि 5 अगस्त 2025 को कोलकाता के भवानीपुर थाना में एक टैंकर मालिक के द्वारा लिखित आवेदन देकर तेल लदे टैंकर को गायब करने का मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद पुलिस अनुसंधान में पता चला कि टैंकर में कुल 24 टन तेल था जो गायब है। झारखंड के दुमका जिले के जामा से पुलिस ने टैंकर बरामद किया था। तेल टैंकर में 24 टन तेल की बजाय मात्र 8 टन तेल पाया गया। बताया गया कि घटना के बाद टैंकर चालक के मोबाइल नंबर को पुलिस लगातार ट्रैक कर रही थी परन्तु वह फरार चल रहा था। बीते दिनों सूचना मिली कि टैंकर चालक पकरीबरावां के बरडीहा अपना गांव आया हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.