कोडरमा, सितम्बर 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। दुर्गापूजा से छठ महापर्व तक ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच कोडरमा होकर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दून एक्सप्रेस के मार्ग से चलेगी। ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 16 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को ऋषिकेश से चलेगी। वहीं, कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन 18 अक्तूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को कोलकाता से रवाना होगी। इसका परिचालन कोडरमा होकर ही होगा। ट्रेन की बुकिंग जल्द शुरू होगी। ऋषिकेश से कोलकाता जाने वाली ट्रेन रात 10.20 बजे ऋषिकेश से खुलेगी। हरिद्वार होते हुए अगले दिन रात को कोडरमा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- त्योहारों पर बिहार और बंगाल के लिए विशेष ट्रेन इसके बाद सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं, कोल...