कोलकाता से अवैध तरीके से आ रही थी नशीली दवा, आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, मई 20 -- जुगसलाई पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी में छापेमारी कर नशीली दवाइयों के साथ अमजद अली को गिरफ्तार किया है। अमजद के पास से पुलिस ने 10 बोतल कोडीन और 52 पिस कोरेक्स सिरप बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दवाइयों को क्षेत्र में बेचता है जिसे लोग नशा करने के लिए इस्तेमाल करते है। वह इन दवाओं को धातकीडीह के सबा मेडिकल से खरीदकर लाता है जहां कोलकाता का एक व्यक्ति इन दवाओं को अवैध रूप से सप्लाई करता है। पुलिस ने सबा मेडिकल के मालिक और कोलकाता निवासी अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.