जमुई, नवम्बर 2 -- झाझा । निज संवाददाता महापर्व के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ से निपटने एवं साथ ही यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के नजरिए से रेलवे द्वारा झाझा के रास्ते कोलकाता-लुधियाना के बीच भी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी देते हुए पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया है कि गाड़ी संख्या 04666/04665 लुधियाना-कोलकाता-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल (झाझा-किउल-बरौनी-समस्तीपुर-हाजीपुर-गोरखपुर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट के रास्ते) चलेगी। लुधियाना से यह ट्रेन 06 नवंबर को सुबह 06.30 बजे खुलकर यमुनानगर जगाधरी, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल व झाझा समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन रात 9.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- छठ पर लुधियाना-गया के बीच चलेगी एक फेरा स्पेशल ट...